गोंडा। यूपी बोर्ड के तहत मंगलवार को जिले के 93 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हाईस्कूल की कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी। सुबह की पाली में इंटरमीडिएट शस्य विज्ञान (कृषि) व कृषि वनस्पति विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 295 परीक्षार्थियों में से 273 ने परीक्षा दी। 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में अर्थशास्त्र की परीक्षा में 1,667 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,571 ने परीक्षा में भाग लिया। इस पाली में 96 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। (संवाद)