फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतों को शोभा नहीं देती है जिद : बैजनाथ

Sat, 24 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी दिवस कार्यक्रम में आए अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने उन्हें रोका था। उनको रुकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिद नहीं करनी चाहिए। संतों को यह शोभा नहीं देता।
विज्ञापन

यूजीसी के कानून के विरोध पर कहा कि पूरा विषय पढ़ा नहीं है। पढ़ने के बाद ही कुछ बाेलेंगे। उन्होंने कहा कि विकास के साथ विरोध स्वाभाविक है। विरोध हानिकारक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की तरफ लगातार कदम बढ़ा रहा है। युवाओं को अच्छे संस्कार ग्रहण करने चाहिए। सलमान खान-शाहरुख खान कलाकार हैं। उनका कोई आदर्श नहीं है। साहित्य समाज का दर्पण है। धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीज के मुद्दे पर कहा कि सबकी कलई खुल रही है। मोदी और योगी की सरकार में किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा। कहा कि भारत में रहना है तो वंदेमातरम कहना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें