फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पैमाइश के बाद उखाड़ दिया खूंटा... कब्जा कर ली जमीन

Sat, 24 Jan 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। साहब, शिकायत के बाद लेखपाल ने पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। चिन्हांकन करके खूंटा लगा दिया, लेकिन टीम के जाते ही गांव के दो लोगों ने खूंटा उखाड़कर फेंक दिया और जमीन पर कब्जा कर लिया। इसके चलते रास्ता बंद हो गया। एक बार तहसील दिवस और दो बार थाना दिवस में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ये पीड़ा सिसउर अंदूपुर निवासी राम चंदर वर्मा की है। शनिवार को उन्होंने देहात कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सीओ सिटी आनंद राय से गुहार लगाई।
विज्ञापन

सीओ ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजकर प्रकरण के निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं, कंधरा तेजी बदवलिया निवासी सत्यराम ने बताया कि गांव में उनकी छह बिस्वा जमीन है, जिस पर गांव के दो लोगों ने कब्जा कर लिया।
नगर कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे कटहामाफी घोसियाना निवासी गुलफाम ने बताया कि वह जेसीबी चलाते हैं। सिसई गांव के एक ठेकेदार ने उनसे मिट्टी पटाई का काम कराया था। हिसाब करने पर ठेकेदार पर तीन लाख 84 हजार निकले, जिसे वह दे नहीं रहा। तगादा करने पर धमकी देर रहा है। जिगरगंज निवासी मुन्ना ने बताया कि उन्होंने 08 अगस्त 2007 में बनवरिया में जमीन का बैनामा लिया था। बैनामा के बाद जमीन भू अभिलेखों में भी दर्ज है, लेकिन पड़ोसी उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसकी शिकायत डीएम से भी की थी, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

धानेपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह व राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद ने सुनवाई की। चार शिकायतें आईं, जिनमें एक का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तीन मामलों के निस्तारण के राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई है। करनैलगंज कोतवाली, थाना इटियाथोक, खरगूपुर, कटरा बाजार समेत अन्य थानों में शिकायतें सुनीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें