फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल कर बैंक कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निजीकरण के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को बैंक कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल कर बस अड्डा स्थित इंडियन बैंक के सामने धरना दिया।
विज्ञापन

इंप्लाइज क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी के बैनर तले बैंकों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए कहा कि ये सरकार कर्मचारी एवं श्रमिक विरोधी है। बड़े व्यवसायियों को ही लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी उपक्रमों को गिरवी रख रही है। बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कर्मचारी नेता सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन नीति को बहाल किया जाय। इंडियन बैंक के इंद्रबहादुर ने कहा कि इस सरकार में कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शन में मनीष मौर्य, प्रशांत श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, कौशल, महेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें