फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल: अंधेरे में डूब गई दस लाख की आबादी

Sat, 18 Mar 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिजली कर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति का संकट गहरा गया है। शहर से लेकर गांव तक बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा है। शनिवार को कार्य बहिष्कार के चौथे 25 उपकेंद्रों पर ताला लटक गया। जिससे करीब दस लाख की आबादी 48 घंटों से अंधेरे में डूबी हुई है।
विज्ञापन

गांवों में मोबाइल फोन, इंर्वटर व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बंद हो गए हैं। कई पेट्रोल पंप पर बैरियर लगा दिया गया। शहर में ई-रिक्शे की तादाद काफी कम दिखी। प्रशासन की ओर से की वैकल्पिक व्यवस्था नाकाम साबित हुई। लेखपाल व दूसरे विभाग के अन्य कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने में फेल साबित हो गए। इधर, आंदोलन का अगुवाई कर रहे जेई को निलंबित कर दस संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
पुलिस के दम पर पावर हाउस... नहीं चलेगा नहीं चलेगा- सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पावर कार्पोरेशन शनिवार को आंदोलनकारी बिजली कर्मियों से खचाखच भरा हुआ था। अभियंता संघ, अवर अभियंता संघ, प्राविधिक कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, विद्युत कार्यालय मोर्चा संघ, लेखा संघ एवं संविदा निविदा कर्मचारी संघ करीब एक हजार कर्मी अपनी मांगों को लेकर डटे थे।
विज्ञापन

पुलिस के दम पर पावर हाउस... नहीं चलेगा नहीं चलेगा, ये अंदर की बात है, उपभोक्ता हमारे साथ है व इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंज रहे थे। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के सह संयोजक रामाजी ने कहा कि रविवार रात तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है, हमारे परिवार के लोग भी गर्मी व अंधेरे से परेशान है। विकास शर्मा, सतीश गुप्ता, पवन कुमार, राकेश यादव, पंकज, आशीष, फूलमती, विनोद कुमार आदि रहे।

जिला अस्पताल में 36 घंटे से बिजली गुल
जिला अस्पताल में विशेष लाइन से 24 घंटे निर्बाध बिजली दी जाती थी। स्पेशल लाइन का ट्रांसफार्मर जल गया और आंदोलन के चलते नहीं बदला जा सका।
शहर की सामान्य लाइन से जोड़ा गया लेकिन उस लाइन पर भी शुक्रवार सुबह 10 बजे से आपूर्ति ठप है। अस्पताल में जेनरेटर से लाइट तो जल रही है, लेकिन जांच की सभी मशीनें बंद पड़ गई। बाहर जांच सेंटरों से भी मरीज वापस किए जा रहे हैं।

सीएचसी पर लगी हेल्थ एटीएम मशीन बंद हो गई है। कटरा बाजार सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित भारती ने बताया कि यहां का जेनरेटर खराब है, बाहर से किराये पर जेनरेटर लाकर वैक्सीन स्टोर पर फ्रीजर संचालित किया जा रहा है। सीएचसी बेलसर, सीएचसी वजीरगंज, सीएचसी करनैलगंज पर बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जांच ठप हो गई है।
जेई को निलंबित करने का आदेश मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरने की अगुवाई करने वाले नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्य अभियंता दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति की अगुवाई कर रहे अवर अभियंता रामाजी को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
बिजली आपूर्ति बाधित करने का प्रयास करने वाले दस संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया गया है। करीब दो दर्जन अन्य कर्मचारियों की सूची तैयार की गई है। देर शाम तक इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें