फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नहीं मिला स्ट्रेचर, मां को गोदी में उठाकर बेटी ने कराया एक्सरे

Wed, 07 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मां को गोद में लेकर एक्सरे कराने जाती महिला।
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में संसाधनों के कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीमारदार मरीजों को गोदी में उठाकर जांच कराने जाते हैं। बुधवार को फरहरी कुट्टी निवासी किरण देवी अपनी बुजुर्ग मां बिट्टा को गोदी में उठाकर एक्सरे कराने जाती दिखाई पड़ीं।
विज्ञापन

मां का वजन अधिक होने के कारण उन्हें रास्ते में दो बार उतारकर सुसताना पड़ा। किरण ने बताया कि उसकी मां बारिश में फिसलकर गिर गईं थींं। पैर में चोट आ गई। ओपीडी में दिखाने पर डॉक्टर ने एक्सरे कराने को कहा।
ओपीडी में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से स्ट्रेचर के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने नहीं बताया कि स्ट्रेचर कहां मिलेगा। इसलिए गोदी में उठाकर एक्सरे कराने जाना पड़ा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम डब्ल्यू खान ने बताया कि इमरजेंसी के पास स्ट्रेचर रखवा दिया गया है। यदि किसी तीमारदार को जरूरत हो तो स्वास्थ्यकर्मियों से संपर्क कर सकता है। सभी वार्डों के बाहर नोटिस चस्पा करवा दिया जाएगा कि स्ट्रेचर कहां से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें