फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यवसाय से जोड़कर अवधी भाषा को बनाएं सशक्त

Tue, 23 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सम्मान समारोह को संबो​धित करते प्रदेश के अपर महा​धिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी। - संवाद 
विज्ञापन
धानेपुर। नवजागरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्रीय अवधी सोशल मीडिया क्रिएटर सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को एक हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा कि अवधी भाषा को व्यवसाय से जोड़कर इसे और सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया क्रिएटरों की सुरक्षा और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री से शीघ्र वार्ता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अभियान संयोजक गणेशनाथ मिश्र एवं प्रो. शैलेंद्र मिश्र ने कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका निभाने वाले नवल किशोर सोनी उर्फ रिंकू ने दशरथ संवाद का अंश प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर पूरा हॉल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। ममता संदीपन मिश्रा, राजू सोनी और विराट गोस्वामी ने अवधी गीत व बिरहा प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में क्रिएटरों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रमेश कुमार रमेशवा, सविता, रामभाल त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्र, अनीता, बंदना, शालू, संजू वर्मा, गुड्डू रंगीला सहित अनेक सोशल मीडिया क्रिएटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें