फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: करनैलगंज व जरवल रोड पर दो और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। करनैलगंज व जरवल रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार से दो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। इससे रेल यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तथा जरवल रोड स्टेशन पर जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग काफी समय से की जा रही थी। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि रेलवे केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि विकास की धुरी है। इन ट्रेनों के ठहराव से करनैलगंज, कटरा बाजार, जरवल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि नई सुविधा से क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का विकल्प मिलेगा। उन्होंने बताया कि कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज तथा जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का जरवल रोड स्टेशन पर नियमित ठहराव रहेगा। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, वैभव सिंह, राहुल सिंह, विवेक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें