फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रोजगार मेले में 76 को मिली नौकरी

Tue, 16 Jun 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को देवीपाटन मंडल के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं कॅरिअर परामर्श कार्यक्रम हुआ। इसमें 76 युवक-युवतियों का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन हुआ। उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि रोजगार मेले में 92 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर साक्षात्कार में भाग लिया। तीन निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। 76 अभ्यर्थी सफल रहे।
कार्यक्रम में अग्रणी बैंक प्रबंधक विनोद तिवारी, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र तथा उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने युवाओं को स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही रोजगार संगम, सेवामित्र और सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध रोजगार अवसरों तथा विदेशों में रोजगार से जुड़ी प्रक्रियाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें