फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव की तलाश के लिए एसटीएफ को मिला टास्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र गौरव हालदार अपहरण कांड में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस की छह टीमें कई जिलों में गौरव का पता लगाने में जुटी हैं। गुरुवार को बहराइच के पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एसपी से मुलाकात कर अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली। विधायक ने कहा कि पुलिस काम कर रही है, एसटीएफ को भी टास्क सौंपा गया है, जल्द ही गौरव का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के काशीजोत के सत्संग नगर कॉलोनी के रहने वाले डॉ. निखिल हालदार के बेटे गौरव गोंडा के एससीपीएम कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष का छात्र है। वह कॉलेज के हास्टल में रहता था। गौरव 18 जनवरी की शाम तकरीबन चार बजे कॉलेज से लापता हो गया। इसके बाद डॉ. निखिल के मोबाइल पर 19 जनवरी की दोपहर में एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बताया कि उसने गौरव का अपहरण कर लिया है।
उसने डॉ. निखिल हालदार से गौरव की रिहाई के लिए 70 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। जानकारी पर अपहरण के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें कई जनपदों में गौरव की तलाश में जुट गई हैं। वहीं गुरुवार को पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अब तक की कार्यवाही की जानकारी ली। विधायक ने बताया कि एसपी ने उन्हें बताया कि पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही गौरव का पता लगा लिया जाएगा। विधायक ने बताया कि उन्होंने डीजीपी से भी बात की थी। वे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रताप से भी मिले थे। अपहरण के खुलासे के लिए एसटीएफ की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें