फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सेल्समैन समेत तीन पर जालसाजी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा )। कस्बेे के एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक ने बृहस्पतिवार को दो सेल्समैन सहित तीन लोगों के विरुद्ध थाना धानेपुर में जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धानेपुर के इंदिरा नगर स्थित सुभान ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक हारुन निवासी पंतनगर कोतवाली नगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा, उसकी एजेंसी पर अशोक तिवारी और अतुल तिवारी अभिकर्ता थे।
विज्ञापन

दोनों ने कागजों में हेराफेरी करके एक लाखों रुपये हड़प लिए। जब पैसे वापस मांगे तो दोनों ने बनवारीलाल के साथ मिलकर उससे अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि हारून की तहरीर पर दोनों के खिलाफ जालसाजी व धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें