फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश में रहकर ले रहे थे समाजवादी पेंशन

Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना का लाभ अपात्रों को देने में अधिकारियों की दरियादिली गरीब पात्रों पर भारी पड़ रही है। अधिकारियों की इसी दरियादिली के चलते हलधरमऊ ब्लॉक के रामगढ़ गांव में सऊदी, दिल्ली व लखनऊ में रहकर पेंशन का लाभ लेने का मामला सामने आया है। समाज कल्याण अधिकारी के जांच में गांव से बाहर रह रहे लोगों समेत 21 अपात्रों के पेंशन लेने के मामले का खुलासा हुआ है। इस खुलासे के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अपात्र पाये गए सभी 21 लोगों की पेंशन निरस्त कर दी है। 
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2014-15 में हलधरमऊ के रामगढ़ गांव में समाजवादी पेंशन योजना के लिए 47 लोंगों का चयन किया गया था। चयनित किए गए इन लोगों को पेंशन भी दी जा रही थी। इस योजना में अपात्रों को समाजवादी पेंशन का लाभ देने की तमाम शिकायतें जिले स्तर पर मिल रही थी।

इन शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मई माह में पेंशन का लाभ लेने वाले सभी लाभार्थियों के सत्यापन के निर्देश दिए थे। सत्यापन के इस क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने हलधरमऊ ब्लाक के रामगढ़ गांव में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन किया तो पता चला कि इस गांव में लोग सऊदी, दिल्ली व लखनऊ में रहकर समाजवादी पेंशन का लाभ ले रहें हैं। चयनित किए गए 47 लाभार्थियों में स 21 लाभार्थी अपात्र पाये गए।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी की सत्यापन रिपोर्ट के मुताबिक रामगढ़ गांव के अफजल की पत्नी शकीला को सऊदी में रहने के बावजूद समाजवादी पेंशन दी जा रही थी। इसी तरह सायराबानो,सुबरातन व जुगरा दिल्ली में रहने के बाद भी पेंशन का लाभ ले रहीं थी। असगर अली लखनऊ में रहकर अपनी दुकान चलाते हैं लेकिन उन्हे समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा था। 
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह का कहना है कि सत्यापन में अपात्र पाये गए इन सभी 21 लोगों की पेंशन को निरस्त कर दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें