फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन

Fri, 14 Oct 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
प्रतिमाएं ले जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में भारत माता के जयकारों की गूंज रही। वहीं इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारेबाजी भी हुई। भगवा ध्वज के आगे तिरंगे की धूम दिखाई पड़ी। श्रद्धा के साथ प्रतिमाओं का देर शाम तक विसर्जन हुआ। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को करनैलगंज के साथ ही कटरा बाजार व कौड़िया क्षेत्र की देवी प्रतिमाओं को धूमधाम से सरयू नदी में विसर्जित किया गया। कैलाश बाग व सर्वामाई थान व गांधी नगर स्थित गुफा में रखी गईं मां दुर्गा की प्रतिमाओं को चौक घंटाघर स्थित मां भवानी मंदिर पर लाया गया, जहां से मां की शोभायात्रा निकाली गई।

जो गाड़ी बाजार नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए मौर्य नगर चौराहा पहुंची। जहां  बस स्टाप चौराहे व मौर्य नगर चौराहे की प्रतिमाएं भी साथ में आ गईं और वहां से यात्रा कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंची। जहां यात्रा का समापन हुआ और मां की प्रतिमाओं को सरयू की पावन जलधारा में विर्सजित कर दिया गया। इस बीच आसपास की प्रतिमाएं भी आती रहीं और विर्सजित होती रहीं। पूरे नगर में करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


एसडीएम हरिशंकर शुक्ला, सीओ एस हम्द, कोतवाल फणींद्र यादव के साथ दो दर्जन एसआई, पीएसी व पुलिस के जवान यात्रा के साथ चल रहे थे। विसर्जन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी सुधीर कुमार सिंह, पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह, अकबाल रजा कुरैशी, रामजीलाल मोदनवाल, अरुण वैश्य, नजीर इंडियन, यावर हुसैन मुन्ना, रफीउल्ला अंसारी, अशोक सिंहानिया, स. राजेंद्र सिंह, जोगेंद्र सिंह जानी आदि मौजूद रहे।

करनैलगंज के सरयू घाट पर देर रात तक मूर्तियों का विसर्जन होता रहा। करीब 288 प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कटरा बाजार में बनगांव की प्रतिमाओं को टेढ़ी नदी के रास्ते नाव पर लाद कर लाया गया। कटरा बाजार के टेढ़ी नदी पर बने चतुर्भुजी घाट पर भारी सुरक्षा बलों के बीच प्रतिमा को नाव से उतारा गया। इसके बाद बाजार से होते हुए प्रतिमा को सरयू करनैलगंज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें