फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ से बदलेगी स्टेशन, यार्ड व ओवरब्रिजों की सूरत

विज्ञापन
08जीडीएपी23-गोंडा में रेलवे स्टेशन गोँंडा - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बीते पांच जुलाई को केंद्रीय बजट में जिले के रेल यात्रियों को भी बहुत कुछ मिला है। बहराइच-श्रावस्ती से तुलसीपुर होते हुए डुमरियांगज तक नई लाइन बिछाने की कवायद का पहला चरण अब जल्द शुरू होगा। इसके लिए पहले चरण में बहराइच से श्रावस्ती होते हुए तुलसीपुर तक करीब 80 किलोमीटर लाइन बिछाने के लिए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। गोंडा रेलवे स्टेशन में फ्लश बट प्लांट, विद्युत सब स्टेशन सहित पांच रेलवे क्रॉसिंगों के लिए भी करीब दस करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे में गोंडा सबसे महत्वपूर्ण व आदर्श स्टेशन है। यहीं से बहराइच, बलरापुर सहित अन्य महानगरों को जोड़ने के लिए करीब 46 जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। बीते वर्ष के बजट में पांच रेलवे ओवर ब्रिजों के निर्माण के लिए दस-दस करोड़ रुपये बजट दिया गया था। इस बार इन पांचों ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए अलग से एक-एक करोड़ रुपये और दिए गए हैं।
गोंडा यार्ड में फ्लशबट प्लांट के उच्चीकरण के लिए ढाई करोड़ की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रिक ट्रेनों को समुचित पावर की सप्लाई मिलती रहे और किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए एक विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे को 1.48 करोड़ रुपये दिए गए हैं। गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के एप्रेन को बदलने के लिए दस लाख रुपये दिए गए हैं। यार्ड में ओवरहार्लिंग डिपो के लिए एक करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बीते वर्ष बहराइच-श्रावस्ती होते हुए तुलसीपुर तक करीब 80 किलोमीटर लाइन बिछाने के लिए स्वीकृति मिली थी। इसके लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपये बजट को स्वीकृति दी गई थी। यह लाइन बहराइच से श्रावस्ती, तुलसीपुर, बलरामपुर-उतरौला होते हुए डुमरियागंज तक बिछाई जानी है। पहले चरण में बहराइच से श्रावस्ती होते हुए तुलसीपुर तक करीब 80 किमी तक शुरुआती कार्य के लिए दस करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
शीघ्र शुरू होगा काम
इस बार बजट में कुछ धनराशि मिली है। बहराइच से श्रावस्ती होते हुए तुलसीपुर तक लाइन बिछाने के लिए दस करोड़ मिला है। शीघ्र ही काम शुरू करा दिया जाएगा। जैसे-जैसे बजट मिलता जाएगा काम बढ़ता जाएगा। गोंडा में भी कई कामों के लिए बजट मिला है। -पीके सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें