फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी स्टेशन से सुभागपुर तक बिछेगी रेल लाइन

Wed, 16 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन की बोगियां बेपटरी
विज्ञापन
रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेनों का दबाव कम करने के लिए रेलवे बोर्ड ने कचहरी रेलवे स्टेशन से सुभागपुर के बीच 13 किलोमीटर दूरी में एक नई रेल लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। इस नई रेल लाइन का निर्माण गोंडा रेलवे स्टेशन व रेलवे यार्ड से हटकर किया जाएगा।
विज्ञापन


इस लाइन के बनने से बलरामपुर होते हुए बढ़नी, गोरखपुर आने-जाने वाली ट्रेनों का असर रेलवे प्लेटफार्म पर नहीं पड़ेगा। इससे लोगों को सुगम यातायात मुहैया हो सकेगा। इसके लिए गोंडा रेलवे को बोर्ड से आठ करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह काम वित्तीय वर्ष के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगा।

छोटी लाइन से बड़ी लाइन में परिवर्तित होने के बाद गोंडा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का बोझ काफी हद तक बढ़ गया है। जिसकी एक बड़ी वजह रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या का कम होना भी है।
विज्ञापन


ऐसे में लखनऊ से गोरखपुर वाया गोंडा, मनकापुर, बस्ती व गोरखपुर से लखनऊ वाया बस्ती, मनकापुर जाने वाले यात्रियों को गोंडा में ट्रेनों के दवाब से मुक्ति दिलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने बलरामपुर रूट की ट्रेनों के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन से हटकर एक ऐसी नई लाइन बिछाने का निर्णय लिया है, जो बाईपास का काम करेगी।

यह लाइन गोंडा रेलवे स्टेशन और यार्ड से हटकर इस तरह बिछाई जाएगी ताकि उसका कोई असर सीधे लखनऊ से गोरखपुर और गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने वाली ट्रेनों पर न पड़े। बलरामपुर रूट पर चलने वाली मालगाड़ी ट्रेनों का संचालन भी इसी नई रेल लाइन से होकर किया जाएगा।

इससे गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को काफी हद तक ट्रेनों के दबाव से निजात मिल जाएगी। सीतापुर से बढ़नी आने-जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी इसी नई रेल लाइन से होकर किया जाएगा।

अपर मंडल रेल प्रबंधक पूवोत्तर रेलवे सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि रेलवे स्टेशन को ट्रेनों के दबाव से निजात दिलाने के लिए यह नई रेल लाइन रेलवे बोर्ड ने सेंक्शन की है, जो रेलवे स्टेशन गोंडा और यार्ड से पूरी तरह बाहर होगी। इस नई रेल लाइन का इस्तेमाल बाईपास के तौर पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें