फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई सुविधा से लैस होगा राजकीय पुस्तकालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। युवाओं के कॅरियर के प्रति संवेदनशील डीएम मार्कंडेय शाही ने राजकीय पुस्तकालय में अपनी किताबें देने के साथ ही पुस्तकालय को जीवनदान देने के लिए मरम्मत कराने व वाईफाई सुविधा से लैस करने का फैसला किया है। बुधवार को डीएम शाही ने सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी के साथ जीआईसी कॉलेज परिसर में बने राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां पर कराए जा रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि विगत दिनों चर्चा के दौरान जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि शहर में एक अच्छा पुस्तकालय है, परंतु उपेक्षा व संसाधनों एवं पुस्तकों की कमी के कारण छात्र-छात्राएं वहां पर ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं।
मामला संज्ञान में आते ही विगत 18 फरवरी को डीएम देर शाम जब पुस्तकालय पहुंचे तो कुछ बच्चे वहां पर पढ़ रहे थे। पुस्तकालय की जर्जर स्थिति देख डीएम ने तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक तथा लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को मौके पर बुलाया तथा निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर पुस्तकालय का भवन, बच्चों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था कराएं तथा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था तत्काल कराएं।
विज्ञापन

इसके अलावा डीएम ने अधिकारियों को लेखकों का नाम बताते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों की लिस्ट अधिकारियों को देकर निर्देश दिए कि शीघ्र ही किताबें मंगवाकर लाइब्रेरी में रखी जाएं।
जिलाधिकारी ने स्वयं के पास रखीं लगभग चार दर्जन किताबों को भी लाइब्रेरी में रखवा दिया जिससे कि छात्र-छात्राएं तैयारी कर सकें। वर्तमान में पुस्तकालय में सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की महत्वपूर्ण पुस्तकों की व्यवस्था करा दी गई है।
पुस्तकालय के भवन का मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है तथा पुस्तकालय डीएम के आदेशानुसार शीघ्र ही वाईफाई सुविधा से लैस होगा। बुधवार को निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम ने वहां पर पढ़ रहे बच्चों से संवाद स्थापित किया तथा उनसे पूछा कि अब वे लोग कैसा अनुभव कर रहे हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी जाहिर करते हुए जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें