फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रांतीय खेलकूद का आगाज

विज्ञापन
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सांसद बृजभूष? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित 32वें प्रांतीय खेलकूद समारोह शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रांतीय खेलकूद समारोह के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति अवध प्रांत राजेंद्र बाबू ने कहा कि 32वें खेलकूद समारोह में 13 जिलों से 442 भैया-बहन एवं 87 संरक्षक आचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। विद्या भारती स्कूल गेम्स फेडरेशन आफॅ इंडिया से मान्यता प्राप्त है। समारोह के मुख्यअतिथि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने अंतर्मन की शक्तियों को जागृत करते हुए जिस विधा में आगे बढ़ना चाहते हैं। उसी दिशा में निकलने के लिए प्रयास करना चाहिए।
व्यक्ति का सबसे बड़ा गुरु उसका मन है। उन्होंने हनुमान चालीसा का उदाहरण देते हुए कहा कि विद्या बुद्धि के साथ बल का होना भी परम आवश्यक है जिसमें शारीरिक शिक्षा का अहम योगदान है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक गोंडा राजकरण नैयर ने कहा कि विद्या भारती जैसे शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारत की प्राचीन परंपरा एवं अपने गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने इसके लिए जलपाईगुड़ी चाय बागान में अभ्यास करते हुए बालिका का शिखर तक पहुंचने का वर्णन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मंत्री भारतीय शिक्षा समिति हरेंद्र श्रीवास्तवने सरस्वती विद्या मंदिर की हॉकी टीम अंडर 17 के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने पर हॉकी के प्रशिक्षक देवेन्द्र मिश्र को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदानकर उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के संयोजक/ प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंधक अरुण कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
पहले दिन भइया व बहनों ने दिखाए दमखम
गोण्डा। प्रांत प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडे हलचल ने बताया कि प्रथम दिवस आयोजित हुए प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए है इस प्रकार हैं।
दौड़ 800 मीटर बालिका किशोर वर्ग- मिथलेश कुमारी लखीमपुर प्रथम, मानसी रायबरेली द्वितीय एवं करुणानिधि तृतीय
बालक 800 मीटर दौड़ किशोर- सौरभ कुमार अंबेडकरनगर प्रथम, विशाल चैहान रायबरेली द्वितीय एवं अभिषेक राठौर सीतापुर तृतीय।
बालक 800 मीटर तरुण वर्ग- दिव्यांशी यादव अयोध्या प्रथम, शिवा वर्मा बाराबंकी द्वितीय, कपिल गुप्ता सीतापुर तृतीय।
बालिका 800 मीटर तरुण वर्ग- शिवांकी लखनऊ प्रथम, दिव्या मिश्रा अंबेडकर नगर द्वितीय एवं राधा वर्मा बाराबंकी तृतीय।
600 मीटर बाल वर्ग बालक- योगेश शर्मा सीतापुर प्रथम, दिलीप कुमार गोंडा द्वितीय, जीतू कुमार बाराबंकी तृतीय।
600 मीटर बाल वर्ग बालिका- जया विमल सीतापुर प्रथम, अंशिका यादव अंबेडकरनगर द्वितीय एवं पूजा भारती लखीमपुर तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें