फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, 11 घंटे ठप रही आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। मनकापुर से मसकनवा विद्युत उपकेंद्र तक आने वाली 33 हजार केवीए की मेन लाइन का तार मनकापुर-मसकनवा के बीच मनवर नदी के पास गुरुवार की शाम टूटकर गिर गया। जिससे मसकनवा व घारीघाट के सभी उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र की चार लाख आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

मनकापुर से मसकनवा विद्युत उपकेंद्र तक आने वाले 33 हजार केवीए मेन लाइन का तार मनकापुर-मसकनां के बीच स्थिस मनवर नदी के पास गुरुवार की शाम छह बजकर 15 मिनट पर टूटकर गिर गया। इससे मसकनवा व घारीघाट के सभी उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के छपिया, बागदर, गौराचौकी, भोपतपुर, रानीजोत, खपरीपारा, खालेगांव, पटखौली, भवाजितपुर, सैदनपुर, नरैचा, तेंदुआ रानीपुर, माड़ा, महमूदपुर, तेजपुर, हथिनी, बीरापुर, जगन्नाथपुर, गणरही, मछमरवा, परसा तिवारी, चांदनीचौक, शीतलगंज, फुटहिया, बभनान, खोडारे, हथियागढ़ एवं बभनजोत व मनकापुर ब्लॉक के कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर तकरीबन 120 गांवों के चार लाख लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। शुक्रवार की सुबह 4:50 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। मसकनवा उपकेंद्र के अवर अभियंता देवताराम ने बताया कि 33 हजार केवीए की मेन लाइन का तार टूटने से आपूर्ति ठप हुई थी। मगर सुबह 4:50 बजे सभी फीडरों पर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें