फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लाख वोटरों की पड़ताल के साथ बजेगी पंचायत चुनाव की बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए ऊहापोह की स्थिति पर विराम लगता दिख रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण की तैयारी शुरू करने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन

15 सितंबर से पुनरीक्षण अभियान बड़े पैमाने पर शुरू करने की तैयारी हो रही है, करीब 1800 बूथ लेवल अफसर पुनरीक्षण की कमान संभालेंगे। बीएलओ पंचायतों के 24 लाख वोटरों की पड़ताल की करेंगे। इसके साथ ही नए वोटरों को भी जोड़ने का कार्य करेंगे।
माना जा रहा है दो से तीन लाख नए वोटर मतदाता बनेंगे। पुनरीक्षण के फैसले के साथ ही पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के आसार बढ़ गए हैं।
पंचायत चुनाव की उम्मीद लगाए लोगों को बीते 19 अगस्त को झटका लगा था जब आयोग ने पुनरीक्षण का आदेश वापस ले लिया था। लेकिन सितंबर से पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट की सूची का बृहद स्तर पर पुनरीक्षण के आदेश आयोग से जारी होने से एक बार फिर लोगों की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में 1054 पंचायतों में 1044 पंचायतों, 13136 पंचायत सदस्यों के साथ ही 1281 क्षेत्र पंचायत सदस्यों और 51 जिला पंचायत सदस्यों के लिए निर्वाचन हुए थे।
उस समय दो बार में पंचायत के चुनाव हुए थे। जिसमें जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव सितंबर -अक्तूबर में हो गए थे और नवंबर से 11 दिसंबर 2015 में प्रधान और पंचायत सदस्यों के चुनाव हुए थे। नए साल से पहले-पहले पंचायत की नई सरकार को जनता ने चुन लिया था। मार्च तक सभी पंचायत सरकार के गठन की कार्रवाई पूरी हो गई थी।
इस बार कोरोना संकट के कारण पुनरीक्षण अभियान शुरू करने में देरी हुई, ऐसे में चुनाव एक-दो महीने देर में होने की संभावना है। फिलहाल पुनरीक्षण शुरू होने से चुनाव होने के संकेत मिल गए हैं अभी तक तो पुनरीक्षण की कार्रवाई शुरू न होने से ऊहापोह की स्थिति थी।
वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव की सूची में 24 लाख मतदाता दर्ज थे। अब पुनरीक्षण शुरू होने से मतदाताओं की पड़ताल बीएलओ करेंगे। पुनरीक्षण का अभियान 15 सितंबर से शुरू करने के लिए तैयारी हो रही है। निर्वाचन कार्यालय की मानें तो करीब 1800 बीएलओ को पुनरीक्षण में लगाया जाना है, इसके लिए बीएलओ की फीडिंग की कार्रवाई हो रही है।
सदर तहसील के तीन ब्लॉकों का काम अभी अधूरा है करीब 1500 बीएलओ भी तय कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी बीएलओ तय करके पुनरीक्षण की तैयारी पूरी कर ली जाएगी।
कयासों पर लगा विराम, पंचायत की अलग ही होगी सूची
पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा थी कि इस बार के पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की एक ही सूची रहेगी।
विस चुनाव की सूची पर ही पंचायत का चुनाव होगा। जिले में पंचायत चुनाव के लिए 15 सितंबर से अभियान शुरू होने के आदेश जारी होने से कयासों पर विराम लग गया है। यह तय हो गया है कि पंचायत चुनाव की सूची अलग ही रहेगी। पंचायत चुनाव की सूची अलग ही होगी।
सूची से हटाए जाएंगे मृतकों और दूसरे गांवों के वोटरों के नाम
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में उन लोगों का नाम हटेगा जो मृतक हो गई है। इसके अलावा दूसरे गांवों में दर्ज लोगों के नाम भी हटाए जाएंगे। इसके अलावा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं का नाम दर्ज किया जाना है। पुनरीक्षण में नाम हटाने के लिए अलग फॉर्म, नाम जोड़ने के लिए अलग फॉर्म होंगे। वैसे तो मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चुनाव तक चलेगा लेकिन पुनरीक्षण के लिए तय कार्यक्रम में पूरे होंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग से 15 सितंबर से पंचायत सूची के पुनरीक्षण का कार्य शुरू होने की संभावना है। पुनरीक्षण के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है और सहायक पंचायत निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार सिंह, एडीएम प्रभारी अधिकारी पंचायत निर्वाचन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें