फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अमर उजाला के ‘श्रेष्ठ प्रधान’ मंच पर आज चमकेंगे गांवों के सितारे

Sun, 18 Jan 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अमर उजाला और मुथूट फाइनान्स सुनहरी सोच की महत्वाकांक्षी पहल ‘श्रेष्ठ प्रधान 2025’ को उत्तर प्रदेश में उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसके अंतर्गत हजारों ग्राम प्रधानों ने खुद को नामांकित कर अपने विकास कार्यों की जानकारी साझा की है। इसी क्रम में श्रेष्ठ प्रधान का देवीपाटन मंडल स्तरीय आयोजन सोमवार को टाउनहाॅल में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित ग्राम प्रधान शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अपने गांव के विकास में ग्राम प्रधानों के योगदान को मान्यता देने के लिए अमर उजाला और मुथूट फाइनान्स की संयुक्त पहल के तहत उन्हें ‘अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान-2025’ सम्मान से नवाजा जाएगा।
अमर उजाला के ग्रामीण मंच गांव जंक्शन के सहयोग से इस पहल का आयोजन हो रहा है। यूपी के 18 मंडलों व 75 जिलों के एक लाख से अधिक गांवों के 58,000 से अधिक ग्राम प्रधानों से सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं। मुथूट फाइनान्स भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी है, जो रोजाना 2.5 लाख से अधिक ग्राहकों को 7400 से अधिक शाखाओं से सेवाएं दे रही है। इस वर्ष अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान अभियान में मुथूट फाइनान्स बतौर टाइटल स्पॉन्सर जुड़ा है। अपनी प्रेरणादायक पहल ‘सुनहरी सोच-गर्व का पर्व (सीजन-4) के माध्यम से मुथूट फाइनान्स उस एक प्रधान को विशेष सम्मान देगा, जिसकी सोच ने समाज में नई दिशा और सुनहरी मिसाल कायम की है। इस पहल को और मजबूत करने के लिए हेल्थ पार्टनर के तौर पर सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन और सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायतीराज विभाग भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें