गोंडा। जिला स्तरीय एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, हैंडबाॅल, कबड्डी, कुश्ती प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया। अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर रेस में अजीत यादव प्रथम, राजन तिवारी द्वितीय व अरमान अशरफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आदर्श सिंह प्रथम, अजीत द्वितीय, सौरभ यादव तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में राजन तिवारी प्रथम, विनीत द्वितीय, सक्षम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में नाजुक श्रीवास्तव प्रथम, मरियम द्वितीय, निशा देवी तृतीय स्थान पर रहीं। ताइक्वांडो के जूनियर भार वर्ग में कार्तिक कौशल, कार्तिक शर्मा, राज प्रताप सिंह, अंकुर आर्या, प्रतीक शुक्ला, द्विव्यांश गुप्ता, अरनव सोनी, मो. खालिद, उत्कर्ष सिंह, मोबीन को प्रथम स्थान मिला।
हैंडबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेहरू स्टेडियम बनाम सुवंश मिलिनियम स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें नेहरू स्टेडियम ने (08-02) से जीत दर्ज की। फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एम्स इंटरनेशनल स्कूल बनाम मैन स्पोर्टिंग के मध्य हुआ। जिसमें मैन स्पोर्टिंग टीम (4-0) से विजयी रही। क्रिकेट प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम ए विजयी रही। कबड्डी में भी स्टेडियम विजयी रही। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने आभार व्यक्त किया। राजेश पांडेय, डाॅ. प्रत्यूषराज, हरिओम जायसवाल, अभय तिवारी, विशाल तिवारी, तौकीर, शशि सिंह, निशा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।