फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शुक्लगंज विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ की पिटाई

Mon, 13 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर। बिजली आपूर्ति चालू नहीं करने पर शनिवार रात कुछ लोगों ने शुक्लगंज विद्युत उपकेंद्र में एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) की पिटाई कर दी। मामले में एसएसओ ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


संविदा पर तैनात एसएसओ बेचनलाल यादव ने बताया कि शनिवार रात वह उपकेंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। रात करीब 08:10 बजे परसपुर के उद्भवरा निवासी दुर्गेश सिंह अपने साथी हिमांशु सिंह और दो अन्य युवकों के साथ आए। आरोपियों ने डेहरास फीडर की बिजली चालू करने का दबाव बनाया। उन्हें बताया कि तकनीकी खराबी के कारण शटडाउन लिया गया है। आरोप है कि चारों युवकों ने गालीगलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद सहकर्मी वेदप्रकाश पांडेय ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी भाग गए। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें