फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने भरी हुंकार, कई मुद्दों पर घेरी सरकार

विज्ञापन
गोंडा के तरबगंज में सरकारी विरोधी प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सपा के पूर्व मंत्री वि? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिले की चारों तहसीलों पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। तरबगंज में पूर्व मंत्री विनोद कुमार पंडित सिंह ने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी की जनक भाजपा सरकार है। करनैलगंज तहसील में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता का हक छीन रही है और नौकरशाही को बढ़ावा दे रही है। युवा निराश हैं और जनता को कुछ सूझ नहीं रहा है। उनकी सुनने वाला कोई नही है।
विज्ञापन

सदर तहसील में सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पूर्व विधायिका नंदिता शुक्ला, पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी राहुल शुक्ल ने हुंकार भरी। मनकापुर में पूर्व विधायक राम विशुन आजाद व राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। सभी ने उप जिलाधिकारियों को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिए। सदर में सपा नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं ने गुरुनानक चौराहे पर प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें