फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Sun, 09 Aug 2026 09:58 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
घर पर महिलाओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में शनिवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


हादसा छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा-बभनान मार्ग पर हुआ। थाना क्षेत्र के ही चुवाड़ गांव निवासी रंजीत (39) और गंगाधर राव (42) मसकनवा से अपने घर लौट रहे थे। दीननगर गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छपिया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

कब्जे में पिकअप, चालक पर रिपोर्ट 

थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मृतक रंजीत के भाई मंजीत की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिकअप को कब्जे में लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें