फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें सपा कार्यकर्ता

Sun, 04 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
वजीरगंज के बंधवा में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत: सोशल मीड
विज्ञापन
वजीरगंज। मनकापुर के बंधवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने पीडीए की एकजुटता, रोजगार और महंगाई के मुद्दे उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने संविधान और सामाजिक न्याय का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता के जरिये पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर संविधान विरोधी होने का आरोप भी लगाया।
जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुटे, तभी पार्टी की तैयारियां प्रभावी होंगी। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनकापुर की धरती समाजवादी विचारधारा से जुड़ी रही है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, राहुल शुक्ल, लाल चंद गौतम, विजय पासवान, अजय गौतम और संजय विद्यार्थी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में गगनदीप यादव और मैनपुरी से आए गुगला व सियाराम यादव ने गीत प्रस्तुत किए। सम्मेलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहनपुर के खुर्दहा पुरवा में पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बलराम यादव, बबलू सिंह, हृदयराम यादव, रामभजन चौबे, टिंटू सिंह, अहसान अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें