फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भड़के सपाई, दिया ज्ञापन

विज्ञापन
गोंडा में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर डीएम को ज्ञापन सौंपते सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में भष्टाचार, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व किसानों की समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थित बहुत ही चिंताजनक है। हत्या, लूट, अपहरण, डकैती, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है। जिनको रोकने में प्रदेश सरकार असफल साबित हो रही है। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश में महिलाओं व बच्चियों को असुरक्षित बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरे भारत मे हो रहे अपराधों के सापेक्ष 15 फीसदी अपराध अकेले उत्तर प्रदेश में ही हो रहे हैं।
पूर्व विधायक नंदिता शुक्ल ने कहा कि हाथरस में दलित बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया गया। तथा पुलिस ने लापरवाही करते हुऐ आधी रात को ही शव जला दिया गया। पुलिस का ये रवैया शर्मनाक था। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि अपराधी इतने बेखौफ हैं कि परसपुर के पसका में बच्चियों पर तेजाब फेंक दिया। वहीं जनपद में रोज कई आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिलाध्यक्ष ने एसिड पीड़िता को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सपा नेता सूरज सिंह, एमएलसी महफूज खां, राजेश्वरी प्रसाद, आनंद शुक्ल, अंकुर मिश्र, फहीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें