फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने जारी की 13 ब्लॉक प्रमुख उम्मीदवारों की सूची

Wed, 27 Jan 2016 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर व नवाबगंज ब्लॉक के उम्मीदवारों के नाम की सूची बाद मेें जारी किया जाएगा। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष महफूज खां ने जारी प्रेस नोट में दी है।
विज्ञापन


जारी सूची में पंडरीकृपाल ब्लॉक से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह, कटराबाजार से भवानीभीख शुक्ल, कर्नलगंज से किशोरी लाल, परसपुर से राम प्रताप सिंह, हलधरमऊ से सोनू, इटियाथोक से मालती देवी, झंझरी से भानमती, रुपईडीह से सावित्री पत्नी रामजनक, तरबगंज से मायावती यादव पत्नी राममगन यादव, वजीरगंज से मांडवी सिंह पत्नी आत्मप्रकाश  सिंह, छपिया से अशोक सिंह, बभनजोत से ओमप्रकाश सिंह व मनकापुर से महेंद्र प्रताप सिंह को सपा से प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी नवाबगंज व बेलसर के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई।
विज्ञापन


बीएल राय बने चुनाव प्रेक्षक
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि जिले के ब्लॉक प्रमुख चुनाव  की मॉनिटरिंग के लिए निर्वाचन आयोग ने भरत लाल राय को गोंडा का प्रेक्षक बनाया है। उनके जिले  में आने का कार्यक्रम चुनाव के समय आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें