फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा के राष्ट्रीय सचिव के भतीजे की नेपाल में झील में डूबकर मौत

Sun, 03 Nov 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
काब की फाइल फोटो
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। परिवार के साथ शुक्रवार को नेपाल घूमने गया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खां का भतीजा मोहम्मद काब खां (12) बुटवल की पालपा झील में गिरकर बह गया। नेपाल की सेना व पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों से झील में उसकी तलाश शुरू कराई। घटना की सूचना पर सपा नेता भी नेपाल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि झील में पानी का बहाव तेज होने के चलते गोताखोरों को दो दिन मशक्कत करनी पड़ी। रविवार शाम झील में काब का शव मिल गया।
विज्ञापन

कटरा बाजार थाना क्षेत्र के हलधरमऊ गांव निवासी मोहसिन खां शुक्रवार सुबह परिवार के साथ घूमने निकले थे। दोपहर तीन बजे वह नेपाल पहुंच गए।वहां बुटवल की पालपा झील देखने के लिए रुके। झील के आसपास बड़े-बड़े पत्थर पड़े हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मोहसिन का बेटा मोहम्मद काब खां पत्थरों पर खड़ा होकर झील का नजारा देख रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह झील में गिर गया और पानी का बहाव तेज होने के चलते बह गया। मोहसिन ने बताया कि कुछ दूर तक तो काब पानी में बहता दिखा। उसके बाद डूब गया। स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई।
मसूद आलम खां ने बताया कि भतीजे के झील में बहने की खबर पर वह नेपाल पहुंच गए हैं। शनिवार को उन्होंने उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। नेपाल की पुलिस व सेना के साथ ही अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नेपाली सेना ने गोताखोरों के साथ झील में काब की तलाश शुरू कर दी। मसूद ने बताया कि नेपाल के सांसद इश्तियाक राई, भैंराव के पूर्व सांसद व मेयर इश्तियाक अहमद, बुटवल के मेयर खेलरात पांडेय, लुंबिनी के विधायक वसीउद्दीन आदि भी मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश के लिए चल रहे अभियान की जानकारी ली। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। रविवार देर शाम झील में काब का शव मिल गया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े। परिवार के लोग नेपाल से शव लेकर गांव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें