फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कैसरगंज में बढ़े सपा के दावेदार

Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से प्रत्याशी का ऐलान न होने से पार्टी कार्यकर्ता और आम मतदाता असमंजस में हैं। इसी का नतीजा है कि सपा से दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को टिकट के दो और दावेदारों ने पर्चा खरीदा। वहीं, गोंडा सीट से सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
विज्ञापन

कटरा बाजार से सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने खुद को पार्टी का संभावित प्रत्याशी मानकर सोमवार को पर्चा खरीदा था। हाल में ही सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने के बाद खुद को पार्टी का संभावित प्रत्याशी मानकर सपा नेता विनोद शुक्ल भी कैसरगंज से कड़ी टक्कर देने के लिए दम भर रहे हैं। इसी तरह मंगलवार को कैसरगंज की पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी भगतराम मिश्र ने भी कैसरगंज सीट के लिए पर्चा खरीदा है। वर्तमान में बहराइच में रहकर सपा की राजनीति कर रहे भगतराम वर्ष 2004 में बसपा के टिकट पर किस्मत आजमा चुके हैं। मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से किसी को प्रत्याशी नहीं घोषित किया गया है। बताया कि किसानों के मुद्दे पर लंबे वक्त से संघर्षरत हैं। वहीं, वर्ष 1969 में जनसंघ से प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के पिता कुंवर मदन मोहन सिंह को शिकस्त देने वाले सोशलिस्ट पार्टी के नेता स्वर्गीय भगेलू सिंह के पौत्र जयचंद ने भी खुद को सपा का संभावित प्रत्याशी मानकर पर्चा खरीदा है।

वहीं, गोंडा लोकसभा सीट से सपा की प्रत्याशी श्रेया वर्मा बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि सुबह 10:30 बजे श्रेया वर्मा अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इससे पहले शहर के सूरज होटल में सभा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें