नए कप्तान ने बड़ा फेरबदल कर काफी दिनों से एक ही थाने पर जमे चार थानाध्यक्षों को हटा दिया है। वहीं, पांच नए लोगों को अलग-अलग थानों की कमान सौंपी है।
जिले के नए एसपी प्रदीप कुमार यादव ने विभाग में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया है। बताया जाता है कि अपने राजनीतिक रसूख के चलते कई दरोगा लंबे समय से एक ही थाने पर तैनात थे। इनमें से कई ऐसे हैं जिनके यहां एक दर्जन से अधिक वारदात हुईं मगर किसी का भी खुलासा नहीं हो सका।
एसपी ने लंबे समय से एक ही थाने पर जमे नवाबगंज एसओ राम नगीना सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा है। वहीं, परसपुर में काफी दिनों से डटे रहे देवेंद्र सिंह को हटाकर तरबगंज का एसएसआई बनाया गया है।
इसी तरह वजीरगंज एसओ अवधेश राज सिंह को हटाकर कोतवाली नगर का एसएसआई बनाया है। वहीं छपिया एसओ रहे बांके बिहारी सिंह को हटाकर क्राइम ब्रांच में भेजा है।
जबकि एसपी ने एसएसआई करनैलगंज विजयेंद्र सिंह को थाना नवाबगंज, सिविल लाइंस चौकी के दरोगा परमानंद तिवारी को थाना छपिया, एसएसआई कोतवाली देहात रहे हर्षवर्द्धन सिंह को थाना परसपुर, एसएसआई मनकापुर मथुरा राय को थाना वजीरगंज व अपराध शाखा के रमेश कुमार शर्मा को कोतवाली मनकापुर की कमान सौंपी है।
इसके अलावा पुलिस लाइन के दरोगा राहुल सिंह यादव को एसपी का पीआरओ बनाया गया है। छह अन्य सब इंस्पेक्टरों को एक थाने से दूसरे थाने स्थानांतरित किया गया है।