फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते कई ट्रेनें निरस्त

Wed, 06 Jan 2016 11:10 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने कोहरे व शीत लहर को देखते हुए लखनऊ से गोंडा होकर गोरखपुर आने-जाने वाली कई ट्रेनें 51 दिनों तक के लिए निरस्त कर दी हैं।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ प्रखंड के जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छपरा मथुरा एक्सप्रेस, लखनऊ-बरौनी व जनसेवा एक्सप्रेस को आठ जनवरी से 29 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया है।

वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस 15 जनवरी से 29 फरवरी के बीच सप्ताह में सोमवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी, जबकि बरौनी से ग्वालियर तक जाने वाली बरौनी मेज 8 जनवरी से 29 फरवरी के बीच प्रत्येक सप्ताह के सोमवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को निरस्त रहेगी।

वहीं बरौनी से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस 8 जनवरी से 26 फरवरी के बीच सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। गोरखपुर से हिसार तक जाने वाली गोरखधाम सुपर फास्ट एक्सप्रेस 8 जनवरी से 26 फरवरी के बीच प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें