फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन चैन की मांगी दुआ

Sat, 26 Sep 2015 10:58 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार को विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में लोगों ने ईद-उल अजहा की नमाज अदा की। इसके बाद नमाजियों ने शहर में तरक्की, अमन चैन व सौहार्र्द बने रहने के लिए दुआएं मांगीं। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान दो दिन पहले हुए उपद्रव के मद्देनजर शहर में चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन


शुक्रवार को इक्का-दुक्का दुकानें भी खुलीं, मगर अधिकांश व्यवसायियों ने दुकानों के शटर नहीं उठाए। इससे बाजार में रौनक नहीं रही। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर शुक्रवार की सुबह बच्चे, बूढ़े और जवान सभी नए लिबास में नगर के मोहल्ला पटेलनगर स्थित ईदगाह पहुंचे।

जहां पर सुबह नौ बजे मौलाना मुज्जकिर हुसैन ने ईद-उल अजहा की नमाज पढ़ाई। इस दौरान उन्होंने हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की ओर से अपने बेटे हजरते इस्माइल अलैहिस्सलाम को खुदा के हुक्म पर कुर्बान किये जाने की सुन्नत को अमल करने के लिए जानवरों की कुर्बानी करने की फजीलत बताई।
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। खासकर बच्चों में बकरीद को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

इसके अलावा शहर के चौक बाजार की मनिहारन मस्जिद, कचहरी मस्जिद, औलिया मस्जिद, छावनी मस्जिद, स्टेशन रोड की रहमानिया मस्जिद, महारानीगंज घोसियाना की रजा मस्जिद, इमामबाड़ा की सुनहरी मस्जिद, उतरौला रोड की डिप्टी मस्जिद, एकता चौकी की बड़ी मस्जिद के साथ ही जनपद के कस्बों की ईदगाहों व मस्जिदों में भी लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी।

 ईद-उल-अजहा पर लोगों ने बकरों की कुर्बानी दी। इसके अलावा लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर सेंवइयों व अन्य पकवानों की दावत खाई। दो दिन पहले शहर में हुए उपद्रव के बाद बकरीद के दिन शहर में पहले जैसी रौनक नहीं रही। नमाज के दौरान ईदगाह समेत सभी मस्जिदों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात रही। इस दौरान शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें