उमरीबेगमगंज। ससुर की तेरहवीं में डरौली चौराहा स्थित ससुराल गए पूरेडाल डीहा गांव निवासी प्रेम पासवान (30) रविवार शाम जनरेटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार शोक में डूब गया। पत्नी पिंटू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रेम गांव में खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, तीन बच्चे देवांश (5), शिवांश (3) और कालू (16 माह) हैं। तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। प्रेम छह भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। सीओ तरबगंज डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।