फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता के गहने बेचे, विरोध पर दिया तीन तलाक

Tue, 19 Aug 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज के भोंका निवासी सफीना के पति सलाहू ने पहले उनके गहने बेच दिए। विरोध जताया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसपी विनीत जायसवाल को अपनी पीड़ा सुनाई। इसके बाद महिला थाने में पति सलाहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

जेवर व नकदी लेकर किशोरी लापता

मनकापुर (गोंडा)। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा है कि बीते 12 अगस्त को उनकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पता चला कि फिरोजपुर निवासी राजन वर्मा ने छोटे भाई नीरज वर्मा की मदद से बेटी को अगवा किया है। वह घर से 30 हजार रुपये की नकदी व गहने अपने साथ ले गई है। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें