फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मिट्टी के लिए जाएंगे नमूने, होगी सेहत की जांच

Sun, 04 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पैदावार बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से सोमवार को जिले के 320 गांवों में मृदा परीक्षण मेगा अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत मिट्टी के 16 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि प्रेमकुमार ठाकुर ने बताया कि पौधों को बेहतर वृद्धि के लिए कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, तांबा, लौह, क्लोरीन समेत 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। जिले की कई कृषि भूमि में इन तत्वों की कमी देखी गई है, जिससे पैदावार प्रभावित हो रही है। इस अभियान के तहत जिले के हर विकासखंड से 20-20 गांवों का चयन किया गया है, जहां से मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

ऐसे लिए जाएंगे मिट्टी के नमूने
कृषि विभाग की टीम खेतों से फावड़ा या खुरपी की मदद से साफ मिट्टी निकालकर कपड़े की थैली में नमूना एकत्र करेगी। प्रत्येक नमूने के साथ एक सूचना पत्र जोड़ा जाएगा। जिसमें किसान का नाम, पता, खेत की पहचान, नमूना तिथि, सिंचाई स्रोत, जल निकासी की स्थिति, आगामी और पूर्व की फसलों की जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। सभी नमूने विभागीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें