फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा नेता शिवपाल सिंह बोले- करणी सेना आतंकियों से कम नहीं, इन लोगों को भाजपा सरकार का समर्थन

Sun, 04 May 2025 11:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करणी सेना के लोगों को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। ये लोग आतंकवादियों से कम नहीं हैं।
 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि करणी सेना के लोग आतंकवादियों से कम नहीं हैं। इन लोगों को भाजपा सरकार समर्थन दे रही है। शिवपाल सिंह रविवार को वजीरगंज के मोहनपुर खुर्दहा में पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह के आवास पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीओके अब हमारा होना चाहिए। यह सही समय है। अब सरकार पीओके को तुरंत वापस ले। शिवपाल ने कहा, प्रदेश सरकार हर मुद्दे पर फेल है। सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधर्म निभाने में असफल रहे। मणिपुर में दो साल से आग लगी है, लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए।

ये भी पढ़ें - 36 हजार आरक्षियों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, 15 मई तक डाटा मिलान का निर्देश
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, गरीब परिवारों को एक-एक दुधारू गोवंश उपलब्ध कराएं
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा, पहलगाम में सरकार बड़ी सुरक्षा की बात करती थी, लेकिन आतंकवादी घुस कैसे आए सवाल इस बात का है। कहा कि हम सरकार के साथ हैं। भारत को अब पीओके वापस ले लेना चाहिए।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, सांसद अवधेश प्रसाद, जेपी सिंह, राकेश वर्मा, अरशद हुसैन, बैजनाथ दुबे, सूरज सिंह, मसूद आलम खान, धीरू सिंह, अतुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें