फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: झांकियों से दिया सामाजिक संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मालवीयनगर में चल रहे झूलेलाल महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झांकियों और नाट्य मंचन के माध्यम से सामाजिक व धार्मिक संदेश दिया गया। कलाकारों ने भगवान झूलेलाल की महिमा, चालीहा व्रत के चमत्कार और रानी लक्ष्मीबाई के जीवन प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु झूलेलाल की आरती से हुई। झांकी में चालीहा व्रत से जुड़े चमत्कारों का मंचन किया गया। इसमें भरत, विशेष, यश, पंखुड़ी, डिंपी, निधि और शिवन्या ने अभिनय किया। दूसरी झांकी में भगवान झूलेलाल की आरती का मंचन सिंधुजा और परम ने किया। तीसरी प्रस्तुति लाल साईं की कृपा में पार्थ, मान्यता, अवनी, किट्टू, दीशु, कृपा और सर्वेश ने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। चौथी झांकी रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित रही। इसमें उनके असमंजस और सही निर्णय के प्रसंग को प्रस्तुत किया गया। सानवी जसवानी ने अपने अभिनय से भूमिका को जीवंत कर दिया। अंतिम झांकी लाल साईं की महिमा में आशा मध्यान, गरिमा खत्री, भावना तलरेजा, दिव्या लधवानी और साक्षी नेभानी ने प्रस्तुति दी। प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में अरदास का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें