फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्लीपर बस पलटी, 16 यात्री घायल

Sun, 27 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज के कटरा शहबाजपुर बाबूपुरवा के पास पलटी बस। -संवाद 
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज (गोंडा)। दिल्ली से 48 यात्रियों को लेकर नवाबगंज आ रही स्लीपर बस शनिवार सुबह कटरा शाहबाजपुर बाबूपुरवा के पास पहुंची तो हाईटेंशन लाइन देख चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस का एक्सल टूट गया और आगे के पहिये निकलने से वह एक मकान पर पलट गई। हादसे में 16 यात्री व मकान में खाना पका रही एक महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से 48 सवारियां लेकर स्लीपर बस नवाबगंज आ रही थी। शनिवार सुबह भंभुआ के समीप रेलवे क्रॉसिंग बंद थी। क्राॅसिंग के पास किसी ने चालक को बताया कि आगे आरटीओ की चेकिंग चल रही है। बचने के लिए चालक ने सिंगल रोड पर बरगदी कोट से होकर कटरा शाहबाजपुर के रास्ते बस मोड़ दी। बाबूपुरवा के पास सड़क से गुजरा एचटी लाइन का नीचा तार देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे बस का एक्सेल टूट गया और अगले दोनों पहिए निकल गए। बस सड़क किनारे बीके सिंह के घर पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार करनैलगंज के धोबहाराय निवासी भवानी सिंह (40), उनका बेटा शिवा (10), पूनम (35), तरबगंज के चौसेला निवासी सीमा सिंह (42), उमरी बेगमगंज के नियावां निवासी जटाशंकर (36), यहीं के गणेश (15), राधा (34), उमरी गांव निवासी कन्हैया (42), रक्षाराम (35), बिहार के बेगूसराय जिले के बदायूंनी थाना क्षेत्र के बिहा बाजार निवासी रमेश शर्मा (28), सुलोचना देवी (26) समेत 16 यात्री घायल हो गए।बस पलटने से चपेट में आकर बीके सिंह के घर में खाना पका रहीं प्रियंका भी जख्मी हुई हैं। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से भवानी सिंह, सीमा व कन्हैया को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर मौके से भाग गए। कोतवाल श्रीधर पाठक ने जेसीबी मंगाकर बस को सड़क से हटवाया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बस की छत पर था सामान, इसलिए हुआ हादसा
कटरा शाहबाजपुर बाबूपुरवा निवासी अनिल सिंह, रमेश सिंह व बीके सिंह ने बताया कि बस के ऊपर काफी सामान लदा था। इसलिए एचटी लाइन का तार देख चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसी वजह से हादसा हुआ। गांव के लोगों ने हादसों पर अंकुश के लिए स्लीपर बसों की नियमित चेकिंग कराने की आरटीओ से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें