एलबीएस पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं नीमिषा गोयल व मौजूद लोग। संवाद
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के ललिता शास्त्री सभागार में सोमवार को बीकॉम और बीबीए के छात्र-छात्राओं के लिए कॅरिअर ओरिएंटेशन एंड काउंसिलिंग सेशन आयोजित किया गया। आईक्यूएसी और कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कॅरिअर की संभावनाओं, रोजगार के अवसर और कौशल विकास की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता कॅरिअर कोच एवं उद्यमी नीमिषा गोयल ने कहा कि देश के विकास के लिए युवाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। उन्होंने कॉमर्स के क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए सफलता के लिए जरूरी रणनीति बताईं। विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर उसके अनुरूप कौशल विकसित करने और बदलते रोजगार बाजार के अनुसार खुद को तैयार करने की सलाह दी।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। सफलता के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास, लगन और धैर्य जरूरी है। एसबीआई के प्रतिनिधि ने बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली, रोजगार के अवसर और वित्तीय प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।
डॉ. माला सिंह, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. शिशिर त्रिपाठी, प्रो. अरविंद कुमार शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से संवाद कर कॅरिअर से जुड़े सवालों के जवाब प्राप्त किए।
एलबीएस पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जानकारी देतीं नीमिषा गोयल व मौजूद लोग। संवाद