फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्ट्रीट लाइटें, सफाई व बिजली-पानी की दुरुस्त हो व्यवस्था

Mon, 28 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शारदीय नवरात्र में होने वाले दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय दुर्गापूजा महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को अध्यक्ष अरुण कुमार शुक्ल और महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू के नेतृत्व में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने, पूजा की अवधि में पंडालों और दर्शनार्थियों के आवागमन वाले मार्गों पर नियमित सफाई कराने तथा निर्बाध जलापूर्ति और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। भीड़भाड़ वाले पंडालों में पुलिस बल तैनात करने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में पंडालों के आसपास और विसर्जन स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, नाव और गोताखोरों की तैनाती, विसर्जन मार्गों को गड्ढामुक्त कराने तथा रास्तों में बाधा बन रही पेड़ों की डालियों की छंटाई कराने की मांग शामिल है। नगर क्षेत्र में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराने का भी अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

महासमिति ने नवरात्र के दौरान जिले और नगर क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की दुकानों को बंद कराने की मांग भी रखी। महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू ने बताया कि दुर्गापूजा समितियों की संयुक्त बैठक, जो पहले स्थगित हो गई थी, अब 30 सितंबर को झूलेलाल धर्मशाला में होगी। इस दौरान ओमप्रकाश सोनी, भरत गिरि, आशीष मोदनवाल, दिनेश कश्यप, विकास जायसवाल, संदीप मेहरोत्रा, अंकुर, अतुल श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, बड़कऊ गुप्ता, संगमलाल मोदनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें