दुर्जनपुर घाट (गोंडा)। धौरहराघाट के बाबापुरवा गांव में बुखार का प्रकोप है। यहां बुखार के साथ ही त्वचा पर जलन व दाने निकलने की शिकायत भी है। गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि अंशु (14), दीपा (15), प्रीति (16), संजनी (25), रिंकू (27) और अंशिका (11) पिछले कई दिनों से तेज बुखार, शरीर में जलन, पेट दर्द और दानों की समस्या से पीड़ित हैं।
सभी के शरीर पर लाल चकत्ते और दाने भी उभर आए हैं, जिससे उनकी हालत और अधिक खराब हो रही है। सीएचसी अधीक्षक नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पहले नहीं मिल सकी थी। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा जा रहा है।