फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नोएडा से आई कोडीन सिरप की 132 गत्तों की खेप, औषधि विभाग ने लिए नमूने; जांच शुरू

Sat, 30 May 2026 10:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

कोडीन सिरप की 132 गत्तों की खेप नोएडा से गोंडा पहुंची। औषधि विभाग ने इसके नमूने लिए हैं। छह माह का खरीद-बिक्री रिकॉर्ड तलब किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कफ सिरप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में कोडीन युक्त कफ सिरप की बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस और औषधि विभाग सतर्क हो गया है। नोएडा से मंगाई गई 132 गत्तों की खेप ट्रांसपोर्ट पर पहुंचने के बाद उसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पूरी खेप की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कौड़िया क्षेत्र की एक फार्मा फर्म ने यह कफ सिरप नोएडा से मंगाया था। दवाओं से भरी खेप जानकीनगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंची थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के लिए दवा के नमूने लिए गए हैं

मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम भी मौके पर पहुंची। औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा ने बताया कि जांच के लिए दवा के नमूने लिए गए हैं। साथ ही पूरी खेप की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि संबंधित फर्म ने दवाओं की खरीद से जुड़े बिल उपलब्ध कराए हैं, लेकिन पूरे रिकॉर्ड और सप्लाई चेन की जांच की जा रही है। फर्म से पिछले छह महीने का खरीद-बिक्री का ब्यौरा भी मांगा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप किस उद्देश्य से मंगाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन स्थानों पर की जानी थी।

पहले भी हुई थी कार्रवाई

2025 में भी जिले में कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण और बिक्री के मामले सामने आए थे। उस दौरान एफएसडीए ने जांच के बाद तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए थे, जबकि एक फार्मा फर्म का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें