फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैगी व नूडल्स के छह नमूने फेल

Tue, 15 Dec 2015 11:59 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 30 मई को चार व सात और आठ जून को दो लिए गए मैगी व नूडल्स के नमूने फेल पाए गए हैं। इस बाबत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने मैगी नूडल्स का कुछ दिन पहले एक नमूना लिया था।
विज्ञापन


 जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश ने तीन व कमला रावत ने दो नमूने लिए थे।

मंगलवार को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में नमूने फेल बताये गए हैं। उन्होंने बताया कि मैगी में राख की मात्रा पायी गई है।

इसके अलावा नवंबर में दूध, खोवा, पनीर, घी व मिठाइयों के 20 नमूने भरे गए। वहीं इस माह प्रयोगशाला से 40 नमूने की रिपोर्ट आई है जिसमें से 21 नमूने अधोमानक यानी फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वादों में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें