फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ी रवाना

Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गांधी पार्क में एकत्र राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित ​खिलाड़ी। स्रोत: निजी
विज्ञापन
गोंडा। लखनऊ के मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम में 16 से 20 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोंडा के छह खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां से खिलाड़ियों का दल रवाना किया गया।
विज्ञापन

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया व लखनऊ ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर, जूनियर, कैडेट व सीनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता लखनऊ में हो रही है। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने बताया कि सब जूनियर अंडर 44 किलो भारवर्ग में अनुराग गुप्ता, अंडर 28 किलो भारवर्ग में नवनीत सिंह, कैडेट ओवर 165 सेंटीमीटर बालक वर्ग में मो. मोबीन, ओवर 159 सेंटीमीटर बालिका वर्ग में जया वर्मा व शैलजा गुप्ता, जूनियर अंडर 42 किलो बालिका भार वर्ग में सानिया सलीम को प्रतियोगिता में मौका मिला है। टीम का कोच संदीप चौहान व अरुण चंद्र नागर को नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष डॉ. ओएन पांडेय, उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, संतोष गुप्ता, उमेश शाह, संजू छाबड़ा, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, विवेक मणि श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, डॉ सुवर्णा कुमार, ताइक्वांडो प्रशिक्षक देवेंद्र शर्मा समेत अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें