फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धान व्यापारी से छह बदमाशों ने 56 हजार लूटे

Thu, 06 Nov 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। पतिसा गांव के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार छह बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर धान व्यापारी से 56 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बदमाशों ने मारपीट भी की। हालांकि पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद का मामला है।
विज्ञापन


मैजापुर निवासी वेदांश उर्फ मुन्ना ने चौकी पर दी तहरीर में बताया कि वह पतिसा गांव में धान खरीदने गए थे। रास्ते में अचानक छह अज्ञात बदमाश आए और घेर लिया। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए उसके पास रखे 56 हजार 500 रुपये छीन लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने तत्काल डायल 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश भाग गए। चौकी प्रभारी उत्कर्ष नवीन ने बताया कि मारपीट की घटना की पुष्टि हुई है। लूट के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि डायल 112 की टीम से भी जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया दो पक्षों के ट्रैक्टर आमने-सामने आ जाने के कारण विवाद का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें