फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के मनीष बने डिप्टी कलेक्ट्रेट, तीन शिक्षक भी चयनित

विज्ञापन
गोंडा में मनीष कुमार यादव। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। यूपी पीसीएस परीक्षा 2018 के परिणाम में जिले के मनीष यादव डिप्टी कलेक्ट्रेट बने हैं। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत तीन शिक्षकों ने भी सफलता हासिल की है। दो होनहार युवकों ने भी पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिले की प्रतिभाओं के चयन होने से जिले में खुशी की लहर रही। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल, सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सफल होने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों के चयनित होने पर बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने बधाई दी।
विज्ञापन

इटियाथोक के मनीष यादव पीसीएस की परीक्षा में एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। उनकी 75वीं रैंक आई है। इनके साथ ही इटियाथोक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरकुआं में तैनात शिक्षक रोहणी नंदन मिश्रा के भाई विपिन कुमार मिश्रा का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। नवाबगंज के लौव्वावीर पुर के अंशुमान तिवारी का चयन असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर पर हुआ है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के हलधरमऊ ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल सेल्हरी के प्रधानाध्यापक धनपाल सिंह का चयन जिला सूचना अधिकारी के पद हुआ है। वजीरगंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभागपुर के सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद जिला गन्ना अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक स्कूल कोल्हमपुर इमाम की सहायक अध्यापिका रुपाली कोरी का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद हुआ है।
अयोध्या में सहायक रोजगार अधिकारी हैं एसडीएम बने मनीष
इटियाथोक के मनीष यादव एसडीएम के पद पर चयनित हुए हैं। वह वर्तमान में सहायक जिला रोजगार अधिकारी के पद पर अयोध्या में कार्यरत हैं। उन्होंने एसडीएम के पद पर चयनित होकर इटियाथोक क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनीष यादव कस्बे के खरगूपुर रोड निवासी डॉ. महावीर यादव के कनिष्ठ पुत्र हैं। मनीष यादव का चयन इसके पूर्व सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट के पद पर भी हुआ था। मनीष ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर इटियाथोक व जवाहर नवोदय विद्यालय मनकापुर के बाद बीटेक किया। मनीष ने यूपीएससी के अलावा एसएसबी में भी सहायक कमांडेंट की परीक्षा पास की है। मनीष ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है। उनके पिता डॉ. महाबीर यादव पशु चिकित्सक और मां कृष्ण कुमारी देवी सामान्य गृहिणी हैं। बड़े भाई मनोज यादव विद्युत विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। मनीष के सफल होने पर सुरेश नारायण पांडेय, बंशीधर तिवारी, राजेश दूबे, ओंकार नाथ मिश्र, अशोक यादव, कीर्ति प्रकाश तिवारी, विनोद कुमार तिवारी, आशीष मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा में तीन शिक्षकों के चयनित होने से झूमे शिक्षक
पीसीएस परीक्षा में तीन शिक्षकों के चयनित होने से शिक्षकों में खुशी की लहर रही। नवाबगंज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल्हमपुर इमाम में सहायक अध्यापिका रुपाली कोरी का चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद हुआ है। वह करीब पांच सालों से बतौर शिक्षिका कार्यरत रहीं लेकिन अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ती रहीं। प्राइमरी स्कूल सेल्हरी के प्रधानाध्यापक धनपाल सिंह वर्ष 2009 से बतौर शिक्षक कार्यरत हैं और तैयारी भी कर रहे थे, अब जाकर उन्हें सफलता मिली। वह जिला सूचना अधिकारी के पद पर चुने गए हैं। इसी तरह वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुभागपुर के सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद बीते पांच सालों से शिक्षण कार्य रहे थे। जिला गन्ना अधिकारी के पद पर इनका चयन हुआ है। शिक्षकों के चयनित होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र, हंसराज वर्मा, उदयभान, जगतनरायण गुप्ता, शिक्षक नेता राजेश शुक्ल, नरेन्द्र सिंह ने खुशी जताई।
अंशुमान तिवारी व विपिन मिश्र बने असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य
इटियाथोक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहेरकुआ में तैनात शिक्षक रोहणी नंदन मिश्रा के भाई विपिन कुमार मिश्रा का चयन असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर के पद पर हुआ है। शुक्रवार को परीक्षा परिणाम की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इटियाथोक के अध्यक्ष मनोज मिश्र सहित राकेश यादव, श्रवण वर्मा, सुशील नायक, शिव प्रकाश पांडे, डॉ. अजय शुक्ला सहित तमाम शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। विपिन कुमार मिश्रा मूल रूप से इटियाथोक क्षेत्र के गजाधरपुर गांव के निवासी हैं इनके पिता बैंक में अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा फैजाबाद में हुई, फिलहाल श्री मिश्रा बंगलूरू के प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वहीं नवाबगंज के लौव्वावीरपुर के अंशुमान तिवारी का चयन भी वाणिज्यकर के असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है, उनके पिता अशोक तिवारी किसान हैं और मां महिमा तिवारी गृहणी हैं। अंशुमान के चयन होने पर सुबोध चंद्र मिश्र मैन आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें