गोंडा। आज विश्व शौचालय दिवस है। जिला स्वच्छता व बीमारी को मात दे चुका है। छह लाख परिवारों के पास अपना शौचालय है तो वहीं, 1192 में से चार पंचायतों को छोड़कर सभी में सामुदायिक शौचालय बनाया जा चुका है। वर्ष 2019 में ही केंद्र सरकार की ओर से जिले को खुले में मुक्त शौच (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है।
बुधवार को विश्व शौचालय दिवस पर जिले के अधिकारी व कर्मचारी लखनऊ में पंचायतीराज निदेशालय लोहिया भवन में प्रतिभाग करेंगे। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, शौचालय तक पहुंच, निरंतर स्वच्छता व्यवहार में परिवर्तन, परिवार के स्वास्थ्य व पर्यावरण सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
इसके लिए एडीपीआरओ जीडी जैन, डीसी आईसी सलौनी, डीसी एमआईएस अभय प्रताप सिंह रमन, खंड प्रेरक अरविंद तिवारी, रामजनम और सफाई कर्मचारी अमरनाथ शामिल होंगे।
इसके बाद जिले में स्वच्छता को और मजूबती से बढ़ाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।