फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह मकान व दो एकड़ गन्ना जला

Sun, 03 Jan 2016 10:25 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग आग की दो घटनाएं हुईं। इनमें एक जगह छह घर व दूसरी जगह गन्ने की पत्ती जलाते समय लगी आग से दो एकड़ गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के डोमा अहलाद गोगिया पसियनपुरवा में अज्ञात कारणों से शनिवार रात राजेश के घर में आग लग गई। इससे राजेश, रामटहल, गायत्री, हनुमान, संतराम, मयाराम के घर व उनमें रखा सारा घरेलू सामान जल गया। हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


लेखपाल के अनुसार राजेश के घर में 50 हजार रुपये की मुर्गियां, मोबाइल समेत अन्य सामान जल गया। इसमें करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ।

राम टहल के घर में रखे करीब तीन हजार रुपये व सामान जल गया। राम टहल के अनुसार करीब एक लाख रुपये की क्षति हुई है।

गायत्री देवी की तीन बकरियां, छह हजार रुपये, कपड़ा, अनाज सहित करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। हनुमान, संतराम व मयाराम के घर का सारा सामान जल गया।

हादसे में करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है।

उधर, मंगुरा बाजार निवासी डॉ. बंगाली देहात कोतवाली के खरगूपुर ग्राम पंचायत के मन्नीजोत स्थित अपने खेत में गन्ने की पत्ती जला रहे थे। इस दौरान आग लग गई। आग से तरबगंज थाना क्षेत्र के मच्छरहिया निवासी रामचंद्र वर्मा व भगौती प्रसाद वर्मा की करीब दो एकड़ गन्ने की फसल जल गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें