खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर से खेत को गई महिला को उसके बहनोई ने अपने साथी संग दबोच लिया और उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इस मामले में पीड़िता ने खरगूपुर थाने में बहनोई समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगरेप व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 28 अगस्त की देर शाम वह अपने घर से खेत को गई थी। वहां मौजूद उसके बहनोई ने अपने साथी संग उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसे दुष्कर्म के बारे में किसी से न बताने की धमकी दी और भाग निकले। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने वह 29 अगस्त को खरगूपुर थाने गई, मगर पुलिस ने उसकी प्राथमिकी नहीं दर्ज की। पीड़िता ने एसपी से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 29 अगस्त की रात महिला की तरफ से पुलिस ने बहनोई अली हुसैन व उसके साथी भीखू के खिलाफ गैंगरेप व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।