फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: साहब... दो जानें जा चुकी हैं, अब तो बनवा दीजिए गोल चक्कर

Sat, 01 Aug 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर व सदर तहसील में जन समस्याएं सुनते अ​धिकारी। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीह/मनकापुर/तरबगंज/गोंडा। साहब... आर्यनगर चौराहे पर अब तो गोल चक्कर बनवा दीजिए। एक ही परिवार के दो लोगों की सड़क हादसे में जान जा चुकी है। अगर अब भी व्यवस्था नहीं हुई तो क्षेत्र के लोग धरना देने को मजबूर होंगे। शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कौड़िया बाजार निवासी अंकित शुक्ल की यह फरियाद सभागार में गूंज उठी। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि इस चौराहे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल व सीडीओ दयानंद प्रसाद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। आर्यनगर चौराहे का मामला सामने आने पर डीआईजी ने अधिकारियों से कहा कि जिन समस्याओं की बार-बार शिकायत आ रही है, उनका तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए। सदर तहसील में कुल 174 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर सिर्फ पांच मामलों का ही निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने से कई विभागों के अधिकारी भी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे।
उधर, मनकापुर तहसील में सीआरओ रिंकी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 125 शिकायतें आईं, जिनमें केवल तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। तरबगंज तहसील में एडीएम प्रदीप कुमार सिंह और सीओ डॉ. उमेश्वर प्रभात सिंह की मौजूदगी में 133 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। घांचा बीकापुर निवासी रानू चौहान ने मारपीट में हाथ टूटने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने और आईजीआरएस पर गलत आख्या लगाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में एसडीएम कुमार सत्यमजीत और सीओ आनंद राय ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, एडीएम जितेंद्र गौतम, तहसीलदार मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वरासत के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
सदर तहसील में रुद्रगढ़ नौंसी निवासी जीवनलाल ने आरोप लगाया कि मां की मृत्यु के बाद वरासत दर्ज कराने के लिए वह दौड़ रहे हैं। आवेदन करने पर कर्मी ने एक हजार रुपये लेने के बाद चार हजार रुपये और मांग लिए। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की।
पहले फर्जी ऋण स्वीकृत किया, अब वसूली के लिए कर रहे परेशान
मनकापुर में समसापुर निवासी राकेश तिवारी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 40 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत कर वसूली का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई। कलेनिया निवासी मिंटू ने जमीन पर कब्जे, चांदपुर दुर्गा के पवन कुमार ने राशन कार्ड में नाम न जुड़ने तथा चुवाड़ की फूलमती ने खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत की।
मुआवजा और किसान सम्मान निधि का मुद्दा
तरबगंज में कटहा निवासी प्रेमनाथ ने आग लगने से गृहस्थी और भैंस जलने के बाद भी सहायता न मिलने की शिकायत की। वहीं भगवानदास ने राशन कार्ड, मोहम्मद शकील ने किसान सम्मान निधि और कई ग्रामीणों ने चकमार्ग, खलिहान, बंजर तथा खाद गड्ढे की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।

मनकापुर व सदर तहसील में जन समस्याएं सुनते अधिकारी। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें